AAP नेता संजय सिंह ने BJP को बताया मुद्दा विहीन पार्टी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

AAP नेता संजय सिंह ने BJP को बताया मुद्दा विहीन पार्टी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में नेता विहीन पार्टी तो थी ही, पार्टी की ओर से आ रहे उल्टे सीधे बयानों से साबित हो गया है कि भाजपा दिल्ली में मुद्दा विहीन पार्टी भी है। उन्होंने कहा कि यह


AAP नेता संजय सिंह ने BJP को बताया मुद्दा विहीन पार्टी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में नेता विहीन पार्टी तो थी ही, पार्टी की ओर से आ रहे उल्टे सीधे बयानों से साबित हो गया है कि भाजपा दिल्ली में मुद्दा विहीन पार्टी भी है।

उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही हास्यास्पद है कि वही भाजपा जिसके शासन वाले राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ बर्बरतापूर्ण बर्ताव किया गया, कई बार वहां के लोगों को खदेड़- खदेड़ कर भगाया गया, आज उन लोगों की चिंता कर रही है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग उस पार्टी पर उंगली उठा रहे हैं जिस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बल्कि 13 विधायक भी पूर्वाचल से हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक सीधा और सामान्य सा बयान दिया जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।