अच्छी सड़कों के कारण होती हैं दुर्घटनाएं: BJP नेता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अच्छी सड़कों के कारण होती हैं दुर्घटनाएं: BJP नेता

नई दिल्ली। बढ़ रहे सड़क हादसों पर भाजपा नेता का अजीब बयान सामने आया है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षित सड़कों की वजह से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल ने कहा है कि- खराब सड़कें दुर्घटनाओं का कारण नहीं ब


अच्छी सड़कों के कारण होती हैं दुर्घटनाएं: BJP नेता
नई दिल्ली। बढ़ रहे सड़क हादसों पर भाजपा नेता का अजीब बयान सामने आया है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षित सड़कों की वजह से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल ने कहा है कि- खराब सड़कें दुर्घटनाओं का कारण नहीं बनती हैं, बल्कि सही और सुरक्षित सड़कों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

बता दें, भाजपा नेता का ऐसा बयान तब सामने आया है, जब देश में ट्रैफिस संबंधी नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि सड़के सही होने के कारण लोग 120-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण ही होती हैं। ये दुर्घटनाएं होती भी हाईवे पर ही हैं।