शादी का झांसा देकर एक्ट्रेस से रेप, FIR दर्ज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शादी का झांसा देकर एक्ट्रेस से रेप, FIR दर्ज

महाराष्ट्र की राजधाानी मुंबई की 24 वर्षीय ऐक्टर ने एक ब्यूटी क्लिनिक संचालक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका रेप करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ऐक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए इस मामले की केस डायरी भो


शादी का झांसा देकर एक्ट्रेस से रेप, FIR दर्ज
महाराष्ट्र की राजधाानी मुंबई की 24 वर्षीय ऐक्टर ने एक ब्यूटी क्लिनिक संचालक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका रेप करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ऐक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए इस मामले की केस डायरी भोपाल के एमपी नगर थाने को भेजी है।

पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी से चार साल पहले मिली थी और बाद में दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा किया था।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में खुद को ऐक्ट्रेस बताया है और कहा है कि वह चार साल पहले आरोपी अभिनीत से मिली थी। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया कि अभिनीत मुंबई के चूनाभट्टी इलाके का निवासी है और वह यहां एक स्किन क्लिनिक चलाता है। चार साल पहले अभिनीत ने पीड़िता को भोपाल में नौकरी दिलाने का लालच देते हुए यहां के एक होटल में उसका रेप किया।

इसके बाद चार वर्ष तक उसने पीड़िता से शादी करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जनवरी 2014 से लेकर दिसंबर 2018 तक चलता रहा और इस दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ अलग-अलग शहरों में दुष्कर्म किया।