महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

रुडकी। खेत में काम कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरी


महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
रुडकी। खेत में काम कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 30 जुलाई की शाम वह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। जहां पर चारा काटते समय एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। महिला के शोर मचाने पर जब अन्य किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया था। महिला ने आरोपी की पहचान कर पुलिस को तहरीर दी थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ महिला के साथ अश्लील हरकत करने व उसे धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गांव में भी देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम अमित कुमार निवासी ग्राम ठसका बताया गया है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।