घर में घुसकर रेप विक्टिम पर फेंका तेजाब

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

घर में घुसकर रेप विक्टिम पर फेंका तेजाब

मेरठ। चार माह से दुष्कर्म करते आ रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता थाने पहुंची। वहीं पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाय थाने से धमकाकर भगाने तो आरोपी युवक पर महिला पर तेजाब फेंकने का आरोप लगा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। महिला को गं


घर में घुसकर रेप विक्टिम पर फेंका तेजाब
मेरठ। चार माह से दुष्कर्म करते आ रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता थाने पहुंची। वहीं पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाय थाने से धमकाकर भगाने तो आरोपी युवक पर महिला पर तेजाब फेंकने का आरोप लगा है।

मामला दो समुदाय से जुड़ा है। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, एसपी देहात ने मामला संदिग्ध बताया है।

मेरठ में खरखौदा क्षेत्र निवासी महिला दो बच्चों के साथ रह रही है। उसके पड़ोस में विहिप का एक कार्यकर्ता रहता है। आरोप है कि कई माह पहले आरोपी ने महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। हत्या की धमकी मिलने और लोकलाज के चलते महिला चुप रही।

जिसके बाद आरोपी उसके बच्चों के सामने ही घर आने लगा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिस पर पीड़िता नौ मई को शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने धमकाकर भगा दिया। पीड़िता अपने घर लौट गई।

आरोप है कि शुक्रवार रात भी पीड़िता थाने गई। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। रात करीब 11 बजे आरोपी उसके मकान पर पहुंचा और पुलिस से शिकायत करने पर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं आरोप हैं कि मामला तूल पकड़ता देख और दो समुदाय के बीच होने पर पुलिस ने शनिवार को पीछे की तारीख में मामला दर्ज किया है।