धारा 370 और 35 ए हटाये जाने के फैसले के बाद जश्र का माहौल...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

धारा 370 और 35 ए हटाये जाने के फैसले के बाद जश्र का माहौल...

रुडकी। जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 ए हटाये जाने के फैसले के बाद रुड़की में कई जगहों पर जश्न मनाया गया। भाजपाइयों, अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों ने केंद्र के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर विधाय


धारा 370 और 35 ए हटाये जाने के फैसले के बाद जश्र का माहौल...
रुडकी। जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 ए हटाये जाने के फैसले के बाद रुड़की में कई जगहों पर जश्न मनाया गया। भाजपाइयों, अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों ने केंद्र के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

नगर विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक दूसरे की मिठाई खिलाकर बधाई दी। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मोदी सरकार का यह फैसला इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। कहा कि भाजपा ने जो कहा वो किया और जनता के विश्वास पर खरी उतरी। इस दौरान नवीन गुलाटी, भरत कपूर, अमरजीत सिंह, मयंक मेहंदीरत्ता, अशोक अरोड़ा, भूपेंद्र पाल, राहुल आतिफ आदि मौजूद रहे। भाजयुमो उपाध्यक्ष गौरव कौशिक के देहरादून रोड स्थित कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कौशिक ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले के बाद एक देश एक कानून होगा। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण होगा।

जम्मू-कश्मीर के पुर्नगठन होने से राज्य के लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने भाजपा को बहुमत दिया तो भाजपा ने अपने किए वादे को पूरा किया। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर देश में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ. कल्पना सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी , किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र चौधरी, प्रमोद चौधरी, संजय अरोड़ा, सत्यम कालरा, शुभम शर्मा, सतीश यादव, महेंद्र काला, ममता राणा, कमल सैनी, रजत गौतम, अक्षय यादव, यश मेहंदीरत्ता, सागर, गौरव त्यागी, बीएल अग्रवाल, अरविंद गौतम, गौरव मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे। तहसील परिसर में भाजपा नेता नवीन जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया।

उन्होंने कहा आज प्रत्येक भारतवासी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता हैं। खुशी जताने वाले एडवोकेट एसोसिएशन के सहसचिव विनोद कुमार शर्मा ,पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश त्यागी, ब्रह्म सिंह वर्मा, शमीम अहमद, नरेश पुंडीर, ज्ञान सिंह चौहान, सतेंद्र गर्ग, जगदीश चौहान, सतेंद्र , मोहकम सिंह, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, केशव कुमार, अभिषेक अग्रवाल, गिरीश कुमार, रवींद्र कुमार, नरेश कुमार, आश मोहम्मद, हरमीत सिंह दुआ, नरेंद्र कुमार जैन, सुमित कुमार, पंकज जैन, मनोज कुमार, राजकुमार, आमिर, सचिन, सोनू आदि मौजूद रहे।