रेप के बाद बोला- कहीं और कर लो शादी, खर्चा हम दे देंगे...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

रेप के बाद बोला- कहीं और कर लो शादी, खर्चा हम दे देंगे...

बरेली। फर्नीचर कारीगर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक किशोरी के साथ रेप किया। बदनामी की वजह से किशोरी और उसकी मां को दो साल में तीन मकान बदलने पड़े। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। उसके घरवालों ने किशोरी से कहा कि कहीं और शादी कर ले, शादी का


रेप के बाद बोला- कहीं और कर लो शादी, खर्चा हम दे देंगे...
बरेली। फर्नीचर कारीगर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक किशोरी के साथ रेप किया। बदनामी की वजह से किशोरी और उसकी मां को दो साल में तीन मकान बदलने पड़े। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

उसके घरवालों ने किशोरी से कहा कि कहीं और शादी कर ले, शादी का खर्चा हम दे देंगे। बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार सहसवानी टोला की रहने वाली युवती ने बताया कि दो साल पहले वह नाबालिग थी। मां के साथ मीरा की पैठ पर एक किराये के मकान में रहती थी। उसके पड़ोस में फर्नीचर का कारखाना था।

कारखाने में मीरा की पैठ का रहने वाला ताजीम काम करता था। उसने युवती की मां के साथ जान पहचान कर ली। इसके बाद ठंडा पानी पीने और टायलेट जाने के बहाने उसके घर आने जाने लगा।

मां की गैर मौजूदगी में किशोरी से बातचीत कर उससे संबंध बना लिया। मौका देखकर उसके साथ रेप किया। विरोध और शिकायत के बाद शादी का आश्वासन दिया। आना जाना ज्यादा होने की वजह से मोहल्ले में बदनामी होने लगी। जिस पर मकान की मालिक मेहरूनिशा ने उन्हें निकाल दिया।

जिस पर ताजीम के कहने पर किशोरी अपनी मां के साथ उसके दोस्त सहसवानी टोला के रहने वाले रेहान के घर पर किराये के कमरे में रहने लगी। रेहान को भी ताजीम का वहां आना पसंद नहीं था। जिस पर वह लोग मकान छोड़कर पनबड़िया में किराये पर रहने लगे।