यूपी के बाद अब सपा की दिल्ली इकाई भी भंग

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

यूपी के बाद अब सपा की दिल्ली इकाई भी भंग

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग कर दिया। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि बीते 23 अगस्त को ही उत्तर प्रदेश अध्यक्


यूपी के बाद अब सपा की दिल्ली इकाई भी भंग
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग कर दिया। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

बता दें कि बीते 23 अगस्त को ही उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर पार्टी की सभी जिला व महानगर कार्यकारिणी को अध्यक्ष सहित भंग कर दिया गया था। यह फैसला लोकसभा चुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा करने के बाद लिया गया था।

विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियां भी अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गईं थीं। इसी के साथ पार्टी के चारों युवा संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भी अध्यक्ष समेत भंग कर दी गई थी।