अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली

ठाकुरद्वारा। अखंड भारत संकल्प यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इसमें हिंदू संगठन के लोगों ने अखंड भारत संकल्प यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रविवार को नगर के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्


अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली
ठाकुरद्वारा। अखंड भारत संकल्प यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इसमें हिंदू संगठन के लोगों ने अखंड भारत संकल्प यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रविवार को नगर के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष ललित अग्रवाल के नेतृत्व में जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के जयकारों के साथ रामपाल द्वार, रतुपुरा रोड, नगलिया रोड, तहसील बस स्टैंड, कोतवाली रोड होकर दुर्गा मंदिर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती की। वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत संकल्प यात्रा से लोगों को भारत माता के प्रति जागरूक करने का प्रयास  है।यात्रा का शुभारंभ बिलारी के सहसपुर से किया गया है।

पूरे जनपद में गांव गांव जाकर भारत माता के उद्देश्य हिंदी सुरक्षा हेतु अभियान के तहत जानकारी दी जा रही है। हिंदू समाज के लोग अपने धर्म के प्रति और राष्ट्र के प्रति भारत माता के प्रति आस्थावान बने रहे। आरती के बाद संकल्प यात्रा भगतपुर के गांव के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अनुज चैहान, महामंत्री गौरव चैहान, संयोजक ठाकुर राजशेखर, अभय शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, डॉक्टर वीर सिंह सैनी, संजीव सिंघल, मयंक सिंघल, सत्य प्रकाश गुप्ता, योगेश गुप्ता, राकेश चंद्र सर्राफ, पंकज गुप्ता, एमके अग्रवाल, स्वतंत्र पंवार, चंद्रबोस गहलौत आदि थे।