BJP की वोटबंदी कर हिसाब चुकाए जनता : अखिलेश यादव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP की वोटबंदी कर हिसाब चुकाए जनता : अखिलेश यादव

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी जी ने नोटबंदी कर देश की जनता को परेशान किया। अब समय आ गया है कि जनता भाजपा की वोटबंदी कर अपना हिसाब चुकता कर ले। अखिलेश रविवार को शाहबाद में सपा प्रत्याशी आजम खान के समर्थन में


BJP की वोटबंदी कर हिसाब चुकाए जनता : अखिलेश यादव
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी जी ने नोटबंदी कर देश की जनता को परेशान किया। अब समय आ गया है कि जनता भाजपा की वोटबंदी कर अपना हिसाब चुकता कर ले।

अखिलेश रविवार को शाहबाद में सपा प्रत्याशी आजम खान के समर्थन में हुई जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में सीमा पर जितने जवान शहीद हुए हैं, इतने जवान पहले कभी नहीं हुए। हमने उत्तर प्रदेश में सत्ता में रहते पुलिस की भर्ती की थी। अगर केंद्र की सत्ता में आए तो फौज में जवानों की भर्ती करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि गठबंधन बहुत मजबूत है। अधिकतर सीटों पर हमारी जीत होगी । इससे भाजपा घबराई हुई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो प्रत्याशी हैं। उन्हें हमने 17 दिन में ही पहचान लिया।