खुद ही सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं 'सराब' बताने वाले : अखिलेश यादव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

खुद ही सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं 'सराब' बताने वाले : अखिलेश यादव

सहारनपुर। देवबंद की रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के अलावा भाजपा और खास तौर से पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन को ‘सराब’ कहने वाले खुद ही सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। चाय वाले बनकर आए थे, अब चौकीदार बन


खुद ही सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं 'सराब' बताने वाले : अखिलेश यादवसहारनपुर। देवबंद की रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के अलावा भाजपा और खास तौर से पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन को ‘सराब’ कहने वाले खुद ही सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। चाय वाले बनकर आए थे, अब चौकीदार बन गए।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिसे महामिलावट का गठबंधन कहा जा रहा है वह महा परिवर्तन का गठबंधन है। यह लोकसभा चुनाव इतिहास बनाने का चुनाव है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मोदी पर निशाना साधा, कहा कि पहले हमारे बीच में चायवाला बनकर आ गए। अच्छे दिन का भरोसा दिलाया। 15 लाख रुपये और करोड़ों नौकरियों पर भरोसा कर लिया। इस बार चौकीदार बनकर आए हैं। मैं जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यही अनुसूचित जाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक के एक- एक चौकीदार की चौकी छीनने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘सराब’ बोलने वाले लोग सत्ता के नशे में हैं। ये मिलावट का नहीं महापरिवर्तन का गठबंधन है। देश को नई सरकार देने का, नया प्रधानमंत्री देने का गठबंधन है। चौधरी चरण सिंह की विरासत को बचाने का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि टीवी पर देखा कि सफाईकर्मियों के पैर धोए जा रहे हैं। जब पीछे मुड़कर देखा तो अनुसूचित जाति के भाइयों की नौकरी धो डाली।