एलियन दिखा! भारत नेपाल व बिहार के सीमावर्ती इलाके में दहशत व अफरातफरी के हालात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

एलियन दिखा! भारत नेपाल व बिहार के सीमावर्ती इलाके में दहशत व अफरातफरी के हालात

राकेश पाण्डेय लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में इन दिनों एक विचित्र जीव की वजह से दहशत का माहौल है। लोगों के डर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को अपने घरों से बाहर निकले के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है। ये अजीबोगरीब जीव शनिवार को


एलियन दिखा! भारत नेपाल व बिहार के सीमावर्ती इलाके में दहशत व अफरातफरी के हालात राकेश पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में इन दिनों एक विचित्र जीव की वजह से दहशत का माहौल है। लोगों के डर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को अपने घरों से बाहर निकले के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है।

ये अजीबोगरीब जीव शनिवार को कुशीनगर के खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 लोहिया नगर में दिखा। भारी भीड़ जुटने की वजह से ये जीव इधर-उधर भागने लगा और अंघेरे में कहीं गायब हो गया लेकिन उससे पहले किसी ने उसकी फोटो खींच ली।

यह फोटो इन फोटो में यह जीव किसी डायनासोर प्रजाति की तरह दिख रहा है तो वहीं कुछ लोग इस जीव को एलियन तक बता रहे हैं।

एलियन दिखा! भारत नेपाल व बिहार के सीमावर्ती इलाके में दहशत व अफरातफरी के हालात

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इससे पहले इस तरह का जीव उन्होंने कभी नहीं देखा। उनका कहना है कि अंधेरे में इस विचित्र जीव की आंखे चमकती हैं।

वहीं वन क्षेत्राधिकारी खड्डा बीके यादव ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, उसे पकड़वाने का इंतजाम किया जा रहा है। अंधेरा होने के कारण पकड़ने में परेशानी हो रही है। जीव कौन-सा है, इसका भी पता किया जा रहा है।
घटना स्थल से बिहार  व नेपाल की दूरी 30 किमी के दायरे मे आती है जबकि बिहार का एयर डिस्टेंस 5 से 8 किमी जबकि नेपाल का 10 से 12 किमी है।