गांधी के हत्यारे गोडसे को ‘थैंक्यू’ कहने वाली IAS अधिकारी के सिर्फ ट्रांसफर पर भड़कीं अलका लांबा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

गांधी के हत्यारे गोडसे को ‘थैंक्यू’ कहने वाली IAS अधिकारी के सिर्फ ट्रांसफर पर भड़कीं अलका लांबा

अपने ट्वीट में दुनिया भर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान करने और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद देने वाली महाराष्ट्र की 2012 के बैच की भारतीय प्रशासनिक स


गांधी के हत्यारे गोडसे को ‘थैंक्यू’ कहने वाली IAS अधिकारी के सिर्फ ट्रांसफर पर भड़कीं अलका लांबा
अपने ट्वीट में दुनिया भर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान करने और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद देने वाली महाराष्ट्र की 2012 के बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी निधि चौधरी का स्थानांतरण (ट्रांसफर) कर दिया गया है। चौधरी को राज्य मुख्यालय में जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग में उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

निधि चौधरी के सिर्फ ट्रांसफर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अलका लांबा ने अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है।

अलका ने खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “ट्रांसफर क्यों? नोकरी से बर्खास्त क्यों नहीं? आखिर गोड़से भक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है… गोड़से अनुयायी लगता है बचा ले गए इसे…”