अलका लांबा ने CM आवास पर किया प्रदर्शन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अलका लांबा ने CM आवास पर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लांबा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। विधायक का आरोप था कि दिल्ली सरकार उनके इलाके से भेदभाव कर रही है। उनकी विधानसभा में सीसीटीवी प्रोजेक्ट रोक दिया गया है। उधर, इस बारे


अलका लांबा ने CM आवास पर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लांबा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया।

विधायक का आरोप था कि दिल्ली सरकार उनके इलाके से भेदभाव कर रही है। उनकी विधानसभा में सीसीटीवी प्रोजेक्ट रोक दिया गया है। उधर, इस बारे में पार्टी का कहना है कि अगर अलका लांबा को आप से नाराजगी है तो उनको इस्तीफा देना चाहिए।

अलका लांबा अपने समर्थकों के साथ शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंचीं। उनके हाथ में दो साल पहले राजनिवास के सामने किए गए उस विरोध प्रदर्शन का होर्डिंग था, जो सीसीटीवी लगवाने के लिए तैयार किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलका लांबा ने आरोप लगाया कि बीते दिनों उन्होंने अपने इलाके में पहला सीसीटीवी कैमरा लगाया था, लेकिन उसके बाद दिल्ली सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया। एक तरफ जहां दिल्ली में 1.40 लाख सीसीटीवी लगाने की बात सरकार कर रही है, वहीं चांदनी चौक में इसे रोका गया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि वह आगामी विधानसभा सत्र के दौरान भी अपनी बात उठाएंगी। अगर वहां भी उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो चुनाव के दौरान जनता आप को सबक सिखाएगी।