अल्का लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का किया समर्थन!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अल्का लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का किया समर्थन!

आम आदमी पार्टी (आप) से नाराज चल रही चांदनी चौक से विधायक अल्का लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का समर्थन किया है। अल्का लांबा ट्वीट कर लिखती हैं – ‘अगर राहुल गांधी ने फ़ैसला कर ही लिया है तो मुकुल वासनिक एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।


अल्का लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का किया समर्थन!
आम आदमी पार्टी (आप) से नाराज चल रही चांदनी चौक से विधायक अल्का लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का समर्थन किया है।

अल्का लांबा ट्वीट कर लिखती हैं – ‘अगर राहुल गांधी ने फ़ैसला कर ही लिया है तो मुकुल वासनिक एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। छात्र राजनीति से उन्हें जानती हूं। 59 वर्ष हैं। अनुभवी हैं। छात्र राजनीति से होते हुए कईँ बार मंत्री पदों पर रहे,संगठन चलाने का लंबा अनुभव है। ज़मीनी हैं, मिलनसार भी हैं, एक ख़ास वर्ग से आते हैं, सबको साथ लेकर चल सकते हैं।

विधायक आल्का लांबा ने आप छोड़ने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। काफी समय से आप से नाराज चल रही अल्का कई मौकों पर कांग्रेस के समर्थन में बोलती नजर आई हैं।

कांग्रेस के बैनर तले छात्र राजनीति से राजनीति की शुरुआत करने वाली अल्का ने लगभग 20 वर्षों तक कांग्रेस में बिताया। कांग्रेस के तरफ उनके झुकाव से एक बार फिर लग रहा है कि वह कांग्रेस में जा सकती हैं।

कल यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा Sonia Gandhi से मिलने पार्टी के सीनियर लीडर अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और एके एंटोनी उनके घर पहुंचें। इस बैठक में शनिवार को अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होना है।

सोनिया गांधी के आवास पर मुलाकात के बाद सूत्रों का कहना है कि मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चार नामों सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी एल पुनिया और मुकुल वासनिक के नाम पर विचार चल रहा है। इसमें मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगे है।