वायरल वीडियो में आरोप- फैमिली वेलफेयर में जवानों की पत्नियों को करना पड़ता है डांस...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

वायरल वीडियो में आरोप- फैमिली वेलफेयर में जवानों की पत्नियों को करना पड़ता है डांस...

एक तरफ रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय सेना के सभी 10 शाखाओं में महिला अधिकारियों को परमानेंट कमिशन की तैयारी की जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें खुद को जवान बता रहा एक शख्स सेना के अफसरों पर सनसनीखेज आरोप लगा रहा है।


वायरल वीडियो में आरोप- फैमिली वेलफेयर में जवानों की पत्नियों को करना पड़ता है डांस...
एक तरफ रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय सेना के सभी 10 शाखाओं में महिला अधिकारियों को परमानेंट कमिशन की तैयारी की जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें खुद को जवान बता रहा एक शख्स सेना के अफसरों पर सनसनीखेज आरोप लगा रहा है। उसका आरोप है कि सेना के अफसरों की पत्नियां जवानों और उनकी पत्नियों का शोषण कर रही हैं।

कथित जवान का आरोप है कि सेना के अफसरों की पत्नियां सबसे ज्यादा जवानों का शोषण करती हैं। सेना के निर्देशों में अफसरों की बीवियों का बड़ा हाथ होता है। उनके निर्देश पर जवानों को बीवियों को घर बुलाया जाता है और काम करवाया जाता है। जबकि, काफी संख्या में जवान भी सेना के अफसरों के घरेलू कामकाज में लगे हुए हैं।

वीडियो में जवान ने कहा कि सेना के अफसर मिले हुए हैं और मिल-बांटकर जवानों का शोषण करते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अधिकारियों की पत्नियों को सैल्यूट मारना पड़ता है और अगर कोई उनकी बात नहीं मानता तो उन्हें तुरंत ट्रांसफर की धमकी दी जाती है। यहीं नहीं कथित जवान ने ये भी आरोप लगाया कि अधिकारी जवान का जिस जगह ट्रांसफर करते हैं वहां के अधिकारी को पहले ही फोन करके बता देते हैं कि इस जवान को देख लेना।

कथित जवान का आरोप है कि सेना में फैमिली वेलफेयर के नाम पर शोषण हो रहा है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि फैमिली वेलफेयर इसलिए कराया जाता है ताकि अधिकारियों की पत्नियों को कमांड करने का मौका मिल सके। कथित जवान ने कहा कि फैमिली वेलफेयर में जवानों की पत्नियों को डांस करना पड़ता है और अधिकारियों की पत्नियां हंसती है।

इतना ही नही उसने ये भी कहा कि सेना के अधिकारी कपड़ों और खाने में भी घोटाला कर रहे हैं. उसने कहा कि जवानों को सारे कपड़े खरीद कर पहनने पड़ते हैं। जवानों को जो क्लोदिंग मिल रहे हैं उसके बदले उन्हें पैसे मिलने चाहिए और राशन का भी पैसा मिलना चाहिए, वह खा लेगा।