गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की। इस दौरान भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में अखमूर सब डिविजन के सुंदरबनी सेक्टर मे


गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद
जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की। इस दौरान भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में अखमूर सब डिविजन के सुंदरबनी सेक्टर में एक जवान के शहीद होने की खबर है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले भी दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक सेना ने पुंछ जिले में बकरी पोस्ट को निशाना बनाया है।
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से बीते एक महीने में ही कई बार नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की जा चुकी है। पाकिस्तानी जवानों की ओर से हाल में पुंछ, राजौरी समेत एलओसी से सटे कई इलाकों में गोलाबारी की जा चुकी है। इससे पूर्व साल 2018 में भी एलओसी और सीमा पर पाकिस्तान की ओर से 500 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।