एक और राजघराने ने खुद को बताया भगवान राम का वंशज!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

एक और राजघराने ने खुद को बताया भगवान राम का वंशज!

बीजेपी सांसद और जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी के बाद अब मेवाड़ राजघराने उदयपुर के अरविंद सिंह मेवाड़ ने भी खुद को भगवान राम का वंशज बताया है। अरविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि ऐतिहासिक रूप से सिद्ध है कि उनका परिवार भगव


एक और राजघराने ने खुद को बताया भगवान राम का वंशज!
बीजेपी सांसद और जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी के बाद अब मेवाड़ राजघराने उदयपुर के अरविंद सिंह मेवाड़ ने भी खुद को भगवान राम का वंशज बताया है। अरविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि ऐतिहासिक रूप से सिद्ध है कि उनका परिवार भगवान राम का वंशज है।

अरविंद ने आगे लिखा है, ‘... हम राम जन्मभूमि पर कोई दावा नहीं करना चाहते लेकिन हमारा मानना है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर अवश्य बनना चाहिए।’ बता दें कि अरविंद मेवाड़ प्रत्यक्ष रूप से किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं। वहीं जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी राजसमंद से बीजेपी सांसद हैं।