अनुच्छेद 370: मोदी सरकार का तरीका असंवैधानिक- प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अनुच्छेद 370: मोदी सरकार का तरीका असंवैधानिक- प्रियंका गांधी

आर्टिकल 370 को लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान आया है। प्रियंका ने कहा है कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाई गई है, वह पूरी तरह से असंवैधानिक और लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। जब ऐसा कोई काम किया जाता है तो जिन नियमो


अनुच्छेद 370: मोदी सरकार का तरीका असंवैधानिक- प्रियंका गांधी
आर्टिकल 370 को लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान आया है। प्रियंका ने कहा है कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाई गई है, वह पूरी तरह से असंवैधानिक और लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। जब ऐसा कोई काम किया जाता है तो जिन नियमों का पालन होना चाहिए, वह नहीं हुआ।

यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस की तरफ से आर्टिकल 370 के खिलाफ बयान आया हो। इससे पहले जब लोकसभा में बहस चल रही थी, तब नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र का जिक्र किया था। इस पर भी कांग्रेस की बहुत खिंचाई हुई थी।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आशंका जताई कि कश्मीर देश के हाथों से फिसल सकता है। बकौल दिग्विजय सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अजीत डोवाल ने अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं। कश्मीर बचाना हमारी प्राथमिकता है।

मैं अनुरोध करता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अजीत डोवाल से कि सोच समझकर काम करें अन्यथा कश्मीर अपने हाथ से निकल जाएगा।