अरुण जेटली अभी भी ICU में भर्ती, डॉक्टर्स बोले...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अरुण जेटली अभी भी ICU में भर्ती, डॉक्टर्स बोले...

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) में भर्ती पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत अब स्थिर है। वह अब भी आइसीयू में भर्ती हैं। शनिवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एम्स पहुंचकर उनका हाल लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों


अरुण जेटली अभी भी ICU में भर्ती, डॉक्टर्स बोले...
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) में भर्ती पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत अब स्थिर है। वह अब भी आइसीयू में भर्ती हैं। शनिवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एम्स पहुंचकर उनका हाल लिया।

इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एम्स के डॉक्टरों ने बताया है कि अरुण जेटली पर दवाओं का असर हो रहा है और हालत स्थिर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी लगातार एम्स के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। उन्होंने शनिवार को दोबारा अस्पताल पहुंचकर जेटली के स्वास्थ्य का हाल लिया।

वहीं एम्स का कहना है कि कार्डियोलॉजी, इंडोक्रेनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व पल्मोनरी मेडिसिन के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।