घर लाई गई अरुण जेटली की पार्थिव देह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

घर लाई गई अरुण जेटली की पार्थिव देह

नई दिल्ली। लंबे समय से एम्स में गंभीर हालत में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेटली की हालत कुछ ज्यादा ही खराब थी और आज उनका निधन हो गया। एम्स में भर्ती जेटली की हालत शुक्रवार से


घर लाई गई अरुण जेटली की पार्थिव देह
नई दिल्ली। लंबे समय से एम्स में गंभीर हालत में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेटली की हालत कुछ ज्यादा ही खराब थी और आज उनका निधन हो गया। एम्स में भर्ती जेटली की हालत शुक्रवार से ही बिगड़ती जा रही थी और शनिवार दोपहर 12.17 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यहां से 3.30 बजे के लगभग अरुण जेटली की पार्थिव देह को उनके आवास ले जाया गया जहां लोग और परिजन उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

इसके बाद कल दोपहर उनकी देह को भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जहां आम जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। अरुण जेटली का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर दो बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा।