आज दो बजे होगा अरुण जेटली का अंतिम संस्कार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

आज दो बजे होगा अरुण जेटली का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। लंबे समय से एम्स में गंभीर हालत में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एम्स में भर्ती जेटली की हालत शुक्रवार से ही बिगड़ती जा रही थी और शनिवार दोपहर 12.17 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अर


आज दो बजे होगा अरुण जेटली का अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। लंबे समय से एम्स में गंभीर हालत में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एम्स में भर्ती जेटली की हालत शुक्रवार से ही बिगड़ती जा रही थी और शनिवार दोपहर 12.17 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अरुण जेटली का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर दो बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को 3.30 बजे के लगभग अरुण जेटली की पार्थिव देह को उनके आवास ले जाया गया जहां लोग और परिजन ने उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस समेत कई बड़े नेताओं ने अंतिम दर्शन किए और श्रद्धासुमन अर्पित किए।