संस्कार सिखाने की उम्र में बच्चों को गाली सिखा रही हैं 'कांग्रेस की शहजादी': CM योगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

संस्कार सिखाने की उम्र में बच्चों को गाली सिखा रही हैं 'कांग्रेस की शहजादी': CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाये जाने चाहिए, उस उम्र के बच्चों को 'कांग्रेस की शहजादी' गाली सिखा रही हैं। योगी ने फतेहपुर की चुनावी जनसभ


संस्कार सिखाने की उम्र में बच्चों को गाली सिखा रही हैं 'कांग्रेस की शहजादी': CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाये जाने चाहिए, उस उम्र के बच्चों को 'कांग्रेस की शहजादी' गाली सिखा रही हैं।

योगी ने फतेहपुर की चुनावी जनसभा में कहा,'जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाए जाने चाहिए, उस उम्र में कांग्रेस की शहजादी द्वारा गाली सिखाई जा रही है, यही कांग्रेस का असली चरित्र है।'

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बच्चों द्वारा नारे लगाने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग द्वारा प्रियंका को नोटिस जारी किया गया है।