पत्रकारों पर हमले का मतलब BJP को आम जनता के मुद्दों का डर है: प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पत्रकारों पर हमले का मतलब BJP को आम जनता के मुद्दों का डर है: प्रियंका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कई पत्रकारों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को दावा किया कि पत्रकारों पर हमले का मतलब है कि भाजपा को आम जनता के मुददों का डर सता रहा है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'पत


पत्रकारों पर हमले का मतलब BJP को आम जनता के मुद्दों का डर है: प्रियंका
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कई पत्रकारों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को दावा किया कि पत्रकारों पर हमले का मतलब है कि भाजपा को आम जनता के मुददों का डर सता रहा है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'पत्रकार केवल आँख पर पट्टी बाँध कर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना। लेकिन उप्र की भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है।" उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है?