शिक्षिका से छेड़छाड़ और किडनैप करने का प्रयास

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शिक्षिका से छेड़छाड़ और किडनैप करने का प्रयास

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने छेड़छाड़, अगवा करने के प्रयास और लूट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है। सरोजनीनगर के आजादनगर इलाके में रहने वाली शिक्षिका के मुताबिक व


शिक्षिका से छेड़छाड़ और किडनैप करने का प्रयास
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने छेड़छाड़, अगवा करने के प्रयास और लूट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है।

सरोजनीनगर के आजादनगर इलाके में रहने वाली शिक्षिका के मुताबिक वह स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में कार सवार राजेन्द्र कश्यप ने रोक लिया और बीच सड़क पर छेड़छाड़ करने लगा।

विरोध करने आरोपित उन्हें जबरन कार में बैठाने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित उनका बैग लूटकर फरार हो गया। पीड़ित शिक्षिका ने आरोपित राजेन्द्र कश्यप के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज करवाई है।