घर के नीचे से मासूम बच्ची को उठाकर किया रेप का प्रयास

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

घर के नीचे से मासूम बच्ची को उठाकर किया रेप का प्रयास

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में पांच साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया गया। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह लोगों ने शिव विहार रोड पर जाम लगा दिया, पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना गुरुवार रात की


घर के नीचे से मासूम बच्ची को उठाकर किया रेप का प्रयास
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में पांच साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया गया। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह लोगों ने शिव विहार रोड पर जाम लगा दिया, पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना गुरुवार रात की है।

पीड़िता परिवार के साथ दयालपुर में रहती है। गुरुवार रात बच्ची अपने पिता के साथ एक समारोह में गई थी। रात करीब 8 बजे बच्ची का पिता उसे समारोह से लौटने के बाद घर के नीचे छोड़कर किसी काम से चला गया।

इसके बाद रात करीब 10 बजे बच्ची की मां ने उसके पिता के पास फोन कर बच्ची के घर नहीं पहुंचने की जानकारी दी। परिजन बच्ची की तलाश में जुट गए, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रात करीब 12 बजे करावल नगर थाने से फोन आया कि बच्ची उनके पास है और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजन तत्काल जीटीबी अस्पताल में पहुंचे तो पता चला कि उनकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। वहीं, अस्पताल में बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोगों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने शिव विहार रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराकर जाम को खुलवाया।