रामपुर में आजम और अफसरोें को एक दूसरे से खतरा...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

रामपुर में आजम और अफसरोें को एक दूसरे से खतरा...

रामपुर। लोकसभा चुनाव मतदान के बाद भी रामपुर के तापमान में गिरावट नहीं आई है। एक तरफ जहां दो अफसरों ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर सपा नेता आजम खां से जान को खतरा बताया है, वहीं आजम खां ने भी अधिकारियों पर कत्ल की साजिश रचने का आरोप लगाकर मंडलायुक्त को


रामपुर में आजम और अफसरोें को एक दूसरे से खतरा...
रामपुर। लोकसभा चुनाव मतदान के बाद भी रामपुर के तापमान में गिरावट नहीं आई है। एक तरफ जहां दो अफसरों ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर सपा नेता आजम खां से जान को खतरा बताया है, वहीं आजम खां ने भी अधिकारियों पर कत्ल की साजिश रचने का आरोप लगाकर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद एवं नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने मंडलायुक्त को पत्र भेजा है। इसमें दोनों ने सपा नेेता आजम खां से जान को खतरा बताया है। आवास और वाहनों के इर्दगिर्द संदिग्ध लोगोें के दिखाई देने का दावा किया है।

इसपर डीएम और एसपी ने मामले की जांच कराने के साथ सुरक्षा की समीक्षा कराने की बात कही है। दूसरी तरफ आजम खां ने अफसरों पर कत्ल की साजिश रचने का आरोप लगाकर मंडलायुक्त से शिकायत की है। उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस करने के साथ ही स्वयं, बेटे और पत्नी के शस्त्र भी बेचने की इच्छा जाहिर की है।