आश्रम में बाबाओं पर विदेशी साध्वी से छेड़खानी का आरोप...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

आश्रम में बाबाओं पर विदेशी साध्वी से छेड़खानी का आरोप...

वाराणसी। काशी आई 32 वर्षीय विदेशी साध्वी के साथ सोमवार की आधी रात छेड़खानी की गई।शिवपुर के एक आश्रम में ठहरी साध्वी के साथ तीन बाबाओं ने ही गलत हरकत की। पुलिस ने एक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। जर्मनी की रहने वाली साध्व


आश्रम में बाबाओं पर विदेशी साध्वी से छेड़खानी का आरोप...
वाराणसी। काशी आई 32 वर्षीय विदेशी साध्वी के साथ सोमवार की आधी रात छेड़खानी की गई।शिवपुर के एक आश्रम में ठहरी साध्वी के साथ तीन बाबाओं ने ही गलत हरकत की। पुलिस ने एक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।

जर्मनी की रहने वाली साध्वी अपने गुरूभाई करनदास के साथ दो दिन पहले गोरखपुर से वाराणसी दर्शन पूजन के लिए आई है। शिवपुर के एक आश्रम के साथ लगे धर्मशाला में ठहरे थे।

करनदास के अनुसार देर रात करीब दो बजे आश्रम के शारदा उर्फ तुलसी बाबा, छोटेलाल दुबे और एक अन्य बाबा दीवार फांदकर साध्वी के पास पहुंच गए और अश्लील हरकतें करने लगे। साध्वी अचानक जागीं और शोर मचाया। आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे करनदास भी जाग गये। करनदास के जागते ही तीनों भाग गए।