BJP में शामिल हुए बबीता फौगाट और महावीर फौगाट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP में शामिल हुए बबीता फौगाट और महावीर फौगाट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में खेल से जुड़ी दो और शख्सियत शामिल हो गई हैं। महिला पहलवान बबीता फौगाट और उनके कोच और पिता महावीर फौगाट आज भाजपा से जुड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका लाइव वीडियो शेयर किया गया। मीडिया रिपोर


BJP में शामिल हुए बबीता फौगाट और महावीर फौगाट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में खेल से जुड़ी दो और शख्सियत शामिल हो गई हैं। महिला पहलवान बबीता फौगाट और उनके कोच और पिता महावीर फौगाट आज भाजपा से जुड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका लाइव वीडियो शेयर किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महावीर फौगाट ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं और मेरी बेटी दोनों भाजपा से जुड़ने जा रहे हैं।' 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी भाजपा से जुड़े थे और चुनाव जीतकर सांसद भी बन चुके हैं।

बता दें कि हरियाणा असेंबली चुनाव अक्टूबर में होने हैं और इन दोनों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत हो जाएगी।