मौसम का बिगड़ा मिजाज, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मौसम का बिगड़ा मिजाज, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम...

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। तेज गर्मी के बाद मिजाज बिगड़ा है। आसमान पर बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी हैं। इससे जनजीवन भी प्रभावित है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का मिजाज अगले चौबीस घंटों तक ऐसा ही बना रहेगा। बादल बनेंगे। इससे गर्मी का एहसास


मौसम का बिगड़ा मिजाज, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम...
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। तेज गर्मी के बाद मिजाज बिगड़ा है। आसमान पर बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी हैं। इससे जनजीवन भी प्रभावित है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का मिजाज अगले चौबीस घंटों तक ऐसा ही बना रहेगा। बादल बनेंगे। इससे गर्मी का एहसास कम होगा। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम वैाज्ञानिकों का कहना है कि लो प्रेशर लोकल सिस्टम बनने से मौसम में यह परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि पंद्रह मई से पंद्रह जून तक दस से चालीस किमी तक के क्षेत्र में लोकल सिस्टम बनने की प्रक्रिया चलती है। इस दौरान हवा तेज और घुमावदार चलती है।

इससे हल्की बूंदाबांदी होती है और तापमान में कमी आती है। अगले दो तीन दिनों तक लू भरी भीषण गर्मी से राहत रहेगी। इससे अधिकतम तापमान में कमी बनी रहेगी लेकिन न्यूनतम तापमान में अधिकता बनी रहेगी।