कोर्ट परिसर में बार काउंसिल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र में बार कौंसिल की नव निर्वाचित अध्यक्ष की बुधवार को एक वकील ने गोली मार कर हत्या कर दी। दीवानी कचहरी परिसर में यह घटना उस समय दरबेश यादव एक वकील के चैम्बर में बैठी थी। इस बीच अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उ
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र में बार कौंसिल की नव निर्वाचित अध्यक्ष की बुधवार को एक वकील ने गोली मार कर हत्या कर दी। दीवानी कचहरी परिसर में यह घटना उस समय दरबेश यादव एक वकील के चैम्बर में बैठी थी। इस बीच अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उन पर गोलियां दागी और बाद में खुद को भी गोली मार कर लहुलुहान कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आगरा की दीवानी कचहरी में स्वागत समारोह के दौरान हुए इस गोली कांड से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता मनीष ने समारोह के दौरान अचानक पिस्तौल निकाली और दरवेश यादव पर गोली चला दी। उसने दरवेश को तीन गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। आरोपी दरवेश यादव का पूर्व सहयोगी बताया गया है।
दरबेश सिंह और मनीश शर्मा को अस्पताल ले जाया गया जहां दरबेश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
गौरतलब है कि पिछले रविवार को प्रयागराज में आगरा की दरवेश सिंह और वाराणसी के हरिशंकर सिंह यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष संयुक्त रूप से चुने गए थे। आपसी रजामंदी के आधार पर दरवेश को पहले छह महीने के लिये अध्यक्ष बनाया गया था।