कलश यात्रा से हुआ भागवत कथा का शुभारंभ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कलश यात्रा से हुआ भागवत कथा का शुभारंभ

आगरा। ढोल नगाड़ों संग निकली कलश यात्रा के साथ आज महालक्ष्मी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। 551 कलशों के साथ पीताम्बर परिधान पहने महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह व उमंग के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। शुभारम्भ बल्केश्वर चौराहे पर महापौर नवीन


कलश यात्रा से हुआ भागवत कथा का शुभारंभ
आगरा। ढोल नगाड़ों संग निकली कलश यात्रा के साथ आज महालक्ष्मी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। 551 कलशों के साथ पीताम्बर परिधान पहने महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह व उमंग के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। शुभारम्भ बल्केश्वर चौराहे पर महापौर नवीन जैन व तपन ग्रुप के चैयरमेन सुरेश चंद्र गर्ग ने भगवा झंडा दिखाकर किया।

नाचते गाते भक्तों संग कथा स्थल पर पहुंची कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बग्घी पर विराजमान व्यास पं. राजीव वशिष्ठ महाराज आशीर्वाद देते चल रहे थे। भागवत कथा का आयोजन हरि बोल सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा है जो कि सात सितम्बर तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेगी। कथा के मुख्य यजमान अनिल अग्रवाल एंव कंचन अग्रवाल है। वही दैनिक यजमान पवन बंसल एवं कंचन बंसल रहे।

कथा के प्रथम दिन कथावाचक पं. राजीव वशिष्ठ महाराज के मुखारविंद से कथा स्थल पर श्रीमद भागवत महात्म्य कथा और प्रथम स्कन्द के वर्णन से वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का संक्षेप में श्रोताओं को सार बताते हुए कहा कि भगवान शिव ने सुखदेव बनकर सारे संसार को भागवत सुनाई है। भागवत अवरोध मिटाने वाली उत्तम अवसाद है। भागवत का श्रवण करने वाला कोई भी दुखी नहीं होता है। अपितु अच्छे और बुरे कर्मो का फल अवश्य ही भुगतना पड़ता है। मिडिया समन्वयक सीपी चौहान ने बताया कि आज कपिलोपाख्यान एवं ध्रुव- चरित्रादि का वर्णन किया जाएगा।

कलश यात्रा में संस्थापिका ममता सिंघल, मुख्य संरक्षक योगेश गुप्ता, अध्यक्ष अनुज सिंघल, विष्णु अग्रवाल, अनिल गुप्ता, विक्की गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, राधे कपूर, रामगोपाल, आशा गर्ग, नीतू गर्ग, अल्पना गर्ग, सरोज मंगल, आशा जिंदल, अर्चना अग्रवाल, जागृति अग्रवाल, अनु जैसवाल, मंजू वर्मा, विनीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, पूजा शर्मा, वर्षा शर्मा, रेनू वर्मा, डोली अग्रवाल, प्रतिमा गुप्ता, मधु बंसल, देवी अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल मीना गर्ग, गुंजन अग्रवाल, चंचल बंसल, गायत्री गुप्ता, सावित्री गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, सरला अग्रवाल, रेनू अग्रवाल आदि मौजूद रही |