अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ'

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा ने अपनी सोलहवीं सूची जारी की। इस सूची में महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ लोकसभा सीट


अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ'नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा ने अपनी सोलहवीं सूची जारी की। इस सूची में महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के खिलाफ भोजपुरी एक्टर निरहुआ को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है।

वहीं नॉर्थ ईस्ट मुंबई से इस बार भाजपा की तरफ से मनोज कोटक उम्मीदवार बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से पार्टी ने डॉ. चंद्र सेन जादौन को टिकट दिया है। मैनपुरी से प्रेमसिंह शाक्य और रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।