बड़ी खबर: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 19 की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बड़ी खबर: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 19 की मौत

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदास पुर में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है। धमाका इतना भीषण था कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। पटाखा फैक्ट्री में धमाके की वजह से दो इमारतों में 25 से ज्यादा लोग भी फंस गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा


बड़ी खबर: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 19 की मौत
नई दिल्ली। पंजाब के गुरदास पुर में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है। धमाका इतना भीषण था कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। पटाखा फैक्ट्री में धमाके की वजह से दो इमारतों में 25 से ज्यादा लोग भी फंस गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घायलों की मदद की जा रही है।

बुधवार शाम भीषण विस्‍फोट से बटाला कांप उठा। एक पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे हड़कंप मच गया। इससे अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है। फैक्‍टरी के भीतर अभी भी करीब 25 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फैक्‍टरी पूरी तरह से ध्‍वस्‍त हो गई है।