BJP निर्माण नहीं, सिर्फ मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है: राहुल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP निर्माण नहीं, सिर्फ मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है: राहुल

नई दिल्ली। देश के ऑटो क्षेत्र में चल रहे गंभीर संकट और आर्थिक विकास में आई सुस्ती को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शनिवर को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कुछ निर्माण नहीं कर सकती, वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से


BJP निर्माण नहीं, सिर्फ मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है: राहुल
नई दिल्ली। देश के ऑटो क्षेत्र में चल रहे गंभीर संकट और आर्थिक विकास में आई सुस्ती को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शनिवर को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कुछ निर्माण नहीं कर सकती, वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है।
गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती। वह सिर्फ उन चीजों को नष्ट कर सकती है जो दशकों की कड़ी मेहनत और लगन से निर्मित हुई हैं। इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार विकास के बजाय विभाजन में लगी हुई है।
सुरजेवाला ने ट्वीट किया, कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं। उन्होंने दावा किया, औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया था। सुरजेवाला ने कहा, फिर भी मोदी सरकार रोजगार के बजाय तिरस्कार और विकास के बजाय विभाजन पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।