भाजपा अपने ही विधायक की मौत पर कर रही राजनीति : सुशील शुक्ला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भाजपा अपने ही विधायक की मौत पर कर रही राजनीति : सुशील शुक्ला

रायपुर। भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत को साजिश कहने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शुक्ला ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा अपने ही विधायक की मौत को राजनीतिक रंग दिया जाना निदंनीय है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के डोंगरगांव में


भाजपा अपने ही विधायक की मौत पर कर रही राजनीति : सुशील शुक्ला रायपुर। भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत को साजिश कहने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शुक्ला ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा अपने ही विधायक की मौत को राजनीतिक रंग दिया जाना निदंनीय है।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के डोंगरगांव में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नक्सली हमले में मारे गए भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत को साजिश करार दिया गया था। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शुक्ला ने कहा कि घटना दुर्भाग्यजनक और दुखद है, इस घटना से पूरा प्रदेश सकते में हैं और जनता में दुख व्याप्त है। ऐसे मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विधायक श्री मंडावी की मौत पर दुख जताया और श्री मंडावी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर हर सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अब सीबीआई जांच की बात कह रहे हैं, जब झीरमघाटी हत्याकांड हुआ तब सीबीआई जांच क्यों नहीं कराया गया? जबकि राज्य सरकार नियमानुसार जांच आदेश जारी करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। भाजपा के लोग खुद अपने विधायक की मौत पर राजनीति कर रहे हैं, यह घोर निंदनीय कार्य है। प्रदेश की जनता सब देख रही है और समझ भी रही है।