BJP सरकार की नीतियां खराब, नही मिला लाभ: शिवपाल यादव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP सरकार की नीतियां खराब, नही मिला लाभ: शिवपाल यादव

फतेहपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह का नाम न लेते हुए कहा कि सपा, बसपा भरोसे लायक नहीं हैं। वहीं भाजपा पर निशाना साधा कि भाजपा की चाहे प्रदेश की सरकार रही हो या फिर केंद्र उसकी नीतियां खराब रही हैं


BJP सरकार की नीतियां खराब, नही मिला लाभ: शिवपाल यादव
फतेहपुर।  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह का नाम न लेते हुए कहा कि सपा, बसपा भरोसे लायक नहीं हैं। वहीं भाजपा पर निशाना साधा कि भाजपा की चाहे प्रदेश की सरकार रही हो या फिर केंद्र उसकी नीतियां खराब रही हैं।

जिसके चलते किसी वर्ग को लाभ नहीं मिल पाया है। वह गुरुवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज मैदान में पार्टी के फतेहपुर और बांदा के प्रत्याशियों के समर्थन में संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शिवपाल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में कालाधन वापस लाने, 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर देने, जीएसटी में एक कर व्यवस्था लगाने का वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं किया।

नोटबंदी जैसे निर्णय का कोई फायदा नहीं मिला। जनता से कहा कि आप सभी ऐसा प्रयास करें कि प्रगतिशील के बिना केंद्र में सरकार न बन पाए। बोले, फीरोजाबाद से वह जीत रहे हैं, इसलिए उनके पीछे सांसद खड़े होने चाहिए। उन्होंने कहा कि छह माह पुरानी पार्टी को संगठित कर 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उन्होंने हर परिवार में एक बेटा-बेटी को नौकरी दिए जाने की वकालत की। शिवपाल के सामने अपना दल नेता शहनवाज ने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव मो. शाहिद, पार्टी के फतेहपुर से प्रत्याशी महेशचंद्र साहू और बांदा के प्रत्याशी जगमोहन यादव, अमरजीत सिंह, बीना पटेल, रामशरण यादव, जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष आलोक द्विवेदी की अगुवाई में हजारो युवजन कार्यकर्ता ने किया जिसमें युवजन उपाध्यक्ष अभिषेक पटेल , कोषाध्यक्ष मोहित गुप्ता, जिला महासचिव के.के.सिंह, रिंकू बाजपेई, शैलेन्द्र ठाकुर, प्रमोद तिवारी िला सचिव अनुज तिवारी, अजय अवस्थी, सोनू बाजपेई, सरफराज खान, मो। दानिश, राहुल मिश्रा, राज, आयुष सिंह, शैलेन्द्र, राजेश द्विवेदी सहित नगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष अब्दुल कुद्दूश होमी यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष रजत यादव व लोहिया वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजहर हुसैन भी उपस्थित रहे।