BJP कर रही संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को खोखला : अखिलेश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP कर रही संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को खोखला : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को खोखला करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने बुधवार को अपने व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि जिन संस्थाओं को संविध


BJP कर रही संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को खोखला : अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को खोखला करने का आरोप लगाया है।
अखिलेश ने बुधवार को अपने व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि जिन संस्थाओं को संविधान की रक्षा करनी चाहिए उन्हें भाजपा खोखला कर रही है। एक तरफ़ चुनाव आयोग की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है तो दूसरी तरफ़ पुलिस मूकदर्शक बनी अपराध होते देख रही है। समय है महापरिवर्तन का इससे पहले कल उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि ''एक तरफ़ शहीदों के नाम पर बेशर्मी से वोट माँगा  गया तो दूसरी तरफ़ रात के अंधेरों में साजि़शें रची जा रही हैं।
भाजपा ने 5 साल युवाओं, महिलाओं और किसानों की नींद उड़ाई पर अब उनकी ही नींद उड़ गई है। ऐसी घड़ी में, हम सब को सावधान रहना चाहिए क्यूँकि जीतने के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं।