BJP भी कांग्रेस की तरह खुद ही अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रही है: मायावती

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP भी कांग्रेस की तरह खुद ही अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रही है: मायावती

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की तरह गलतियां कर रही है। उन्होंने केंद्र से अपनी आर्थिक नीतियों की तत्काल समीक्षा करने और मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग दोहराई है। वे गुरुवार को


BJP भी कांग्रेस की तरह खुद ही अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रही है: मायावती
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की तरह गलतियां कर रही है।

उन्होंने केंद्र से अपनी आर्थिक नीतियों की तत्काल समीक्षा करने और मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग दोहराई है। वे गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि कानून हाथ में लेकर हिंसा फैलाने व भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) में हत्या की घटनाओं को रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। ऐसी स्थिति में सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर सकती है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वे ऐसी घटनाओं के शिकार लोगों की कानूनी दायरे में रहकर ही मदद करें। धारा-144 की पाबंदियों का बिल्कुल भी उल्लंघन न करें।