देशभक्ति को चुनावी मुद्दा बना रही है BJP : प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

देशभक्ति को चुनावी मुद्दा बना रही है BJP : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर देशभक्ति को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभा करते हुए प्रियंका ने कहा, जब भी चुनाव आते हैं, देशभक्ति का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन


देशभक्ति को चुनावी मुद्दा बना रही है BJP : प्रियंका गांधीकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर देशभक्ति को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। शनिवार को कांग्रेस प्रत्‍याशी राकेश सचान के प्रचार के दौरान नुक्‍कड़ सभा करते हुए प्रियंका ने कहा, जब भी चुनाव आते हैं, देशभक्ति का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन किसान, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा, 'जब बड़ी घोषणाएं होती हैं तो उन्हें देशभक्ति से जोड़ दिया जाता है। नोटबंदी के दौरान लोगों से बैंक और एटीएम की कतार में खड़े होने को कहा गया और बताया गया कि यह देशभक्ति है क्योंकि इससे काला धन वापस आएगा। पर क्या काला धन वापस आया ... एक भी पैसा वापस नहीं आया लेकिन जनता को परेशान किया गया।''

उन्होंने पूछा कि, 'क्या कोई ऐसा है जो देशभक्त नहीं है। सभी देशभक्त हैं। सबसे बड़ी देशभक्ति लोकतंत्र में विश्वास है। सजग और जागरूक रहना सबसे बड़ी देशभक्ति है।'