BJP नेता ने शेयर किया तूफान का वीडियो

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP नेता ने शेयर किया तूफान का वीडियो

चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा के पूरी में दस्तक दे दी है। पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बिजयंत पांडा ने फानी तूफान का एक वीडियो श


BJP नेता ने शेयर किया तूफान का वीडियो
चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा के पूरी में दस्तक दे दी है। पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बिजयंत पांडा ने फानी तूफान का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पूरी स्थित अपने घर के बाहर तूफान की वजह से किस तरह कै हालात हैं इसे एक वीडियो में दिखाया है।

उन्होंने वीडियो के साथ ट्वीट किया ‘यह मेरे घर के बाहर का नजारा है। चक्रवाती तूफान फानी की वजह से पेड़ उखड़ चुके हैं। मैं सभी की सुरक्षा की कामना करता हूं। मैं और मेरी टीम राहत और बचाव कार्य के लिए आपकी मदद के लिए तैयार हैं।’