लव मैरिज में दहेज न मिलने से नाराज BJP नेता ने बहू को मारी गोली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

लव मैरिज में दहेज न मिलने से नाराज BJP नेता ने बहू को मारी गोली

बिहार में एक भाजपा नेता ने दहेज के लिए अपनी बहू को गोली मार दी। घटना भागलपुर के मिर्जानहाट की है जहां पर भाजपा नेता ने अपने बेटे भवेश भास्कर और बहू महिमा भारती से दहेज को लेकर चल रहे विवाद में बहू को गोली मार दी। गोली महिमा के पेट में लगी। आनन-फानन


लव मैरिज में दहेज न मिलने से नाराज BJP नेता ने बहू को मारी गोली
बिहार में एक भाजपा नेता ने दहेज के लिए अपनी बहू को गोली मार दी। घटना भागलपुर के मिर्जानहाट की है जहां पर भाजपा नेता ने अपने बेटे भवेश भास्कर और बहू महिमा भारती से दहेज को लेकर चल रहे विवाद में बहू को गोली मार दी। गोली महिमा के पेट में लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे।

भाजपा नेता सूर्य शंकर साह के बेटे भवेश भास्कर ने महिमा भारती से 2016 में प्रेम विवाह किया था। भाजपा नेता दहेज न मिलने की वजह से दोनों से खफा था।

इसी को लेकर नेता की बहू और बेटे से अनबन रहने लगी। पिता की नाराजगी देख बेटे ने बहू के साथ घर छोड़ दिया और दूसरी जगह रहने लगा। अमर उजाला की खबर के अनुसार महिमा पति के साथ मिरजानहाट स्थित अपने ससुराल मोजाहिदपुर आई हुई थी। इसी दौरान दोनों को देखकर ससुर बिगड़ गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया। भाजपा नेता ने पहले तो जबरन अपनी बहू को घर से निकाला फिर अंदर से पिस्टल लाकर फायर कर दिया।

पिस्टल हाथ में देखकर महिमा भागने लगी तो गोली उस के पेट में जा लगी। आनन-फानन में महिला को भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक किसी की ओर से कोई एफआईआर दर्ज कराई गई है।