तकिया-चादर लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक...
कर्नाटक में सियासी जामा जारी है। विश्वासमत प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया जा चुका है और इस पर बहस हुई, लेकिन वोटिंग नहीं हुई। कांग्रेस और जेडीएस विधायकों ने राज्यपाल तथा भाजपा पर आरोप लगाए। राज्यपाल को लेकर कहा कि वे स्पीकर केआर रमेश कुमार के अधि
कर्नाटक में सियासी जामा जारी है। विश्वासमत प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया जा चुका है और इस पर बहस हुई, लेकिन वोटिंग नहीं हुई। कांग्रेस और जेडीएस विधायकों ने राज्यपाल तथा भाजपा पर आरोप लगाए। राज्यपाल को लेकर कहा कि वे स्पीकर केआर रमेश कुमार के अधिकारों में दखल दे रहे हैं।
वहीं भाजपा पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगे। इस बीच, शाम करीब सवा 6 बजे स्पीकर ने विधानसभा की कार्रवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इस फैसले पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई है।
भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि सभी भाजपा विधायक सदन में ही रहेंगे और वहीं सोएंगे। इसके बाद विधायक तकिया और चादर लेकर सदन पहुंचने लगे।