BJP विधायक ने नेहरू को बताया ‘चरित्रहीन’

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP विधायक ने नेहरू को बताया ‘चरित्रहीन’

भाजपा के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में हैं। विधायक ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। चैंपियन ने नैनीताल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्र बंटवाया। यह


BJP विधायक ने नेहरू को बताया ‘चरित्रहीन’
भाजपा के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में हैं। विधायक ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। चैंपियन ने नैनीताल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्र बंटवाया। यह पत्र उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखा था।

पत्र में उन्होंने जवाहर लाल नेहरू को ‘चरित्रहीन’ बताया था। विधायक का आरोप था कि नेहरू ने हिंदू धर्म का मजाक बनाया और कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए नेहरू ही जिम्मेदार हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस में चैंपियन नेहरू को दिन में सपने देखने वाला बताया।

चैंपियन का कहना था कि नेहरू के कारण ही भारत 1962 में चीन के खिलाफ युद्ध हार गया था। इसके साथ ही कश्मीर की समस्या और अनुच्छेद 370 के लिए नेहरू ही जिम्मेदार हैं।

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा विधायक ने महात्मा गांधी पर भी निशाना साधा था। चैंपियन ने आरोप लगाया था कि गांधी ने मोहम्मद अली जिन्ना को देश का पहला प्रधानमंत्री न बनाकर गलती की। वह ‘राष्ट्रपिता’ कहे जाने के हकदार नहीं हैं।

नैनीताल में यही बात दोहराते हुए चैंपियन ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी सरदार पटेल और नेता सुभाष चंद्र बोस से जलते थे। महात्मा गांधी ने लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रच कर उपयुक्त लोगों से सत्ता को छीन कर अनुपयुक्त लोगों के हाथों में सौंप दी। विधायक ने अपने पत्र में आगे लिखा कि आजादी के संघर्ष में 72000 से अधिक लोगों ने अपनी कुर्बानी दी।