कांग्रेस के घोषणापत्र का BJP ने उड़ाया मजाक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कांग्रेस के घोषणापत्र का BJP ने उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को 2019 लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में जारी


कांग्रेस के घोषणापत्र का BJP ने उड़ाया मजाकनई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को 2019 लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में जारी किया गया।

वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को विशुद्ध लफ्फाजी का लॉलीपॉप बताया है। पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि न इसमे कोई उमंग है और न कोई तरंग है।

बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी. चिदंबरम ने कहा कि घोषणा पत्र में किसानों, उद्योगों, दलितों, अल्पसंख्यकों, कामगारों, महिलाओं के हितों के साथ ही कानून व्यवस्था और पुलिस बल संबंधी विषयों पर भी जोर दिया। देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे। मतगणना 23 मई को होगी।

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि ने पीएम नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्था को तबाह करने का आरोप लगाया और कहा कि देश में 'आर्थिक आपातकाल' है।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यहां कांग्रेस घोषणापत्र जारी करने के बाद 'आर्थिक अव्यवस्था' के लिए नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को जिम्मेदार ठहराते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी हालात को पटरी पर लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।