BJP का महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण का वादा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP का महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण का वादा

भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इसे जारी किया गया है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री स


BJP का महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण का वादाभारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इसे जारी किया गया है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थे।

50 पन्नों के इस घोषणा पत्र में भाजपा द्वारा कई क्षेत्रों के लिए कई वादे किए गए हैं। जिसमें महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है।

घोषणा पत्र में पार्टी ने महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों को शामिल किया है। जिसमें तीन तलाक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देना, उद्योगों में महिला कर्मचारियों को बढ़ावा देने और संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण की नीति शामिल है।