BJP प्रदेश अध्यक्ष पर बरसाए फूल, हुआ जोरदार स्वागत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP प्रदेश अध्यक्ष पर बरसाए फूल, हुआ जोरदार स्वागत

मुरादाबाद (इफ्तखार अर्शी)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपाइयों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। शहर में प्रवेश करते ही उनका कदम कदम पर स्वागत किया गया। इस बीच उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा के नवनिय


BJP प्रदेश अध्यक्ष पर बरसाए फूल, हुआ जोरदार स्वागत
मुरादाबाद (इफ्तखार अर्शी)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपाइयों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। शहर में प्रवेश करते ही उनका कदम कदम पर स्वागत किया गया। इस बीच उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को पहली मर्तबा मुरादाबाद पहुंचे तो महानगर ही नहीं ठाकुरद्वारा, बिलारी, कुन्दरकी, कांठ समेत ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर स्वागत किया। दिल्ली रोड पर लोदीपुर पाकबड़ा बुद्धि विहार चौधरी चरण सिंह चौक फव्वारा चौक मुरादाबाद क्लब पर भाजपा नेताओं के साथ उमड़े कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने अध्यक्ष का स्वागत किया इस बीच प्रदेश अध्यक्ष ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया स्वागत के बाद पंचायत सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।


जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव को बुलाकर संगठन की मजबूती के लिए जुड़ने की नसीहत की और भाजपा की योजनाओं एवं नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी पूर्व सांसद सर्वेश सिंह शहर विधायक रितेश गुप्ता मेयर विनोद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, ठाकुरद्वारा पूर्व प्रत्याशी राजपाल सिंह चौहान, शिवेंद्र गुप्ता, मयंक सिंघल, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।