दूसरे दलों के दिग्‍गजों को उड़ा ले जाएगी BJP: MP अन्‍नपूर्णा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दूसरे दलों के दिग्‍गजों को उड़ा ले जाएगी BJP: MP अन्‍नपूर्णा

झारखण्ड राज्य के कई दलों के दिग्गज नेता भाजपा के टच में हैं। समय के साथ ही वे पाला बदल कर भाजपा में शामिल होंगे। राजनीति में लोगों का पार्टी में आना जाना लगा रहता है। उक्त बातें देवघर पहुंचीं कोडरमा सांसद व भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को कह


दूसरे दलों के दिग्‍गजों को उड़ा ले जाएगी BJP: MP अन्‍नपूर्णा
झारखण्ड राज्य के कई दलों के दिग्गज नेता भाजपा के टच में हैं। समय के साथ ही वे पाला बदल कर भाजपा में शामिल होंगे। राजनीति में लोगों का पार्टी में आना जाना लगा रहता है। उक्त बातें देवघर पहुंचीं कोडरमा सांसद व भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को कही।

इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में 65 पार का लक्ष्य तय किया गया है।

चुनाव में पार्टी अपने इस तयशुदा लक्ष्य को हासिल करे। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट जाएं। अन्नपूर्णा ने कहा कि जीत में सबसे अहम भूमिका मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की होगी।