BJP महिला नेता और बेटे को मारी गोली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP महिला नेता और बेटे को मारी गोली

दिल्ली के रोहिणी इलाके के कंझावला में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब भाजपा की महिला नेता और उसके बेटे पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। पीड़ित की पहचान राजरानी के रूप में हुई है जो बाहरी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य है। वहीं उसके ब


BJP महिला नेता और बेटे को मारी गोली
दिल्ली के रोहिणी इलाके के कंझावला में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब भाजपा की महिला नेता और उसके बेटे पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। पीड़ित की पहचान राजरानी के रूप में हुई है जो बाहरी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य है। वहीं उसके बेटे की पहचान नेत्रपाल के रूप में हुई है। आज सुबह इन दोनों पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।

राजरानी के पैर में गोली लगी है, और उसके बेटे को पेट और हाथ में गोलियां लगी हैं। दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजरानी का अपने रिश्तेदारों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी के चलते राजरानी और उसके बेटे पर हमला किया गया। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।