धारा 370 हटाये जाने पर BJP कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

धारा 370 हटाये जाने पर BJP कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

दानिश उमरी, आगरा। शहर में धारा 370 हटाये जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों में मिष्ठान बांटे और आतिशबाजी कर अटल चौक आगरा कैंट पर जबर्दस्त रूप से जश्न मनाया। वही राकेश कन्नौजिया का कहना था कि 370 बना कर नेहरू ने देश को दो भागों में बांट दिया था।जि


धारा 370 हटाये जाने पर BJP कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
दानिश उमरी, आगरा। शहर में धारा 370 हटाये जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों में मिष्ठान बांटे और आतिशबाजी कर अटल चौक आगरा कैंट पर जबर्दस्त रूप से जश्न मनाया।
वही राकेश कन्नौजिया का कहना था कि 370 बना कर नेहरू ने देश को दो भागों में बांट दिया था।जिस कारण कश्मीर देश का हिस्सा होते हुए भी देश से अलग था।वहाँ से पंडितों के साथ अत्याचार करके मार कर भगाया गया।अन्य राज्यों के लोगों को वहाँ घर बनाने का व्यापार करने का अधिकार नहीं था।जम्मू कश्मीर में विशेष धर्म की सरकार की मनमर्जी चल रही थी।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता से वायदा किया था कि जम्मू कश्मीर से धारा 370,35A को हटा दिया जाएगा।प्रधानमंत्री आज अपना वायदा पूरा करके देश की जनता के विश्वास पर खरे उतरे है।
हर भारतीय का अब कश्मीर में घर बनाने का सपना साकार होगा।कन्नौजिया ने कहा कि कश्मीर में एक भय का माहौल था।जो अब सब खत्म हो गया है।मोदी सरकार ने धमाकेदार करिश्मा कर दिया।अब जम्मू कश्मीर से आतंकबाद का खात्मा हो जाएगा।जो देश के गद्दार थे अब उनकी मनमर्जी नहीं चल पाएगी।कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है वहाँ पर हर भारतीय को रहने का मौका मिलेगा।जिससे वहाँ व्यापार को भी बढ़ाबा मिलेगा।सोमवार दोपहर 1 बजे अटल चौक आगरा कैंट पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।इस जश्न के मौके पर राकेश कन्नौजिया, गोविंद चाहर,डी पी राठौर,
अशोक अग्रवाल,बेनी सिंह, अशोक लवानिया,वीरेंद्र भोले,विमल वर्मा,अविनाश बघेल,शिशुपाल बघेल,रामकुमार, मुकेश कुशवाह,राजू यादव,अरुण गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।